भारत-रूस रक्षा सौदा

India, Russia deal for construction of 2 frigates

प्रश्न-हाल ही में भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों के निर्माणार्थ भारत-रूस ने सौदा किया है-
(a) 500 मिलियन डॉलर का
(b) 1000 मिलियन डॉलर का
(c) 1500 मिलियन डॉलर का
(d) 2000 मिलियन डॉलर का
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 नवंबर, 2018 को भारत और रूस ने 500 मिलियन डॉलर का डिफेंस डील किया।
  • यह सौदा (डील) भारतीय नौसेना के दो मिसाइल युद्धपोतों के निर्माण के लिए किया गया है। ‘तलवार श्रेणी’ के इन दो युद्धपोतों के निर्माण सौदे में शामिल उभयपक्ष हैं-‘गोवा शिपयार्ड लिमिटेड’ एवं ‘रोसोबोरोन एक्सपोर्ट’।
  • ध्यातव्य है कि हालिया भारत-रूस डिफेंस डील से कुछ दिन पहले भारत और रूस के बीच ‘S-400 ’ सिस्टम के लिए समझौता हस्ताक्षरित हुआ था।





  • वर्तमान समझौते के तहत रूस भारत में युद्धपोतों के निर्माणार्थ गोवा शिपयार्ड को डिजाइन, प्रौद्योगिकी जानकारियां और अन्य प्रमुख सामग्रियां प्रदान करेगा।
  • युद्धपोतों का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू होगा और पहला युद्धपोत वर्ष 2026 में, जबकि दूसरा युद्धपोत वर्ष 2027 तक तैयार होगा।
  • दोनों पक्ष इससे पहले ही एक अरब अमेरिकी डॉलर के एक और सौदे को भी अंतिम रूप दे चुके हैं। जिसके तहत रूस वर्ष 2023 तक भारत को दो फ्रिगेट (Frigate) की आपूर्ति करेगा।
  • भारत सर्वाधिक रक्षा सामग्री का आयात रूस से करता है।

लेखक-पंकज पाडेय

संबंधित लिंक…
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-russia-finalise-usd-500-million-deal-for-construction-of-2-warships-for-indian-navy/articleshow/66709107.cms
https://www.dailypioneer.com/2018/india-abroad/india–russia-seal-usd-500-mn-deal-for-construction-of-2-warships-for-indian-navy.html
https://www.rediff.com/news/report/india-russia-seal-500-million-deal-for-construction-of-2-frigates/20181120.htm