भारत रत्न पुरस्कार, 2019

PRESIDENT AWARDS BHARAT RATNA

प्रश्न-25 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी वक्तव्य में ‘भारत रत्न’ पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह पुरस्कार नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) तथा डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) को प्रदान किया जाएगा।
(ii) अब तक कुल 45 व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
(iii) इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी वक्तव्य में नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • नानाजी देशमुख (चंडिकादास अमृतराव देशमुख) प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भारतीय जनसंघ के नेता थे।
  • उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1916 को हिंगोली, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • वह वर्ष 1977-1979 तक बलरामपुर (उ.प्र.) संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सदस्य तथा वर्ष 1999-2005 तक राज्य सभा सदस्य रहे।
  • 27 फरवरी, 2010 को उनका निधन चित्रकूट (उ.प्र.) में हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • नानाजी देशभुख ‘भारत रत्न’ प्राप्त करने वाले 46वें व्यक्ति तथा मरणोपरांत यह सम्मान पाने वाले 13वें व्यक्ति होंगे।
  • भूपेन हजारिका असमिया भाषा के प्रसिद्ध कवि, फिल्म निर्माता, लेखक, गीतकार, संगीतकार तथा गायक थे।
  • उन्हें वर्ष 2012 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) तथा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (वर्ष 1992) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • वह ‘भारत रत्न’ प्राप्त करने वाले 47वें व्यक्ति तथा मरणोपरांत यह सम्मान पाने वाले 14वें व्यक्ति होंगे।
  • प्रणब मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।
  • वह ‘भारत रत्न’ प्राप्त करने वाले 48वें व्यक्ति होंगे।
  • इनसे पूर्व अब तक कुल 45 व्यक्तियों को ‘भारत रत्न’ दिया जा चुका है।
  • ‘भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो वर्ष 1954 में प्रारंभ किया गया था।
  • भारत रत्न के लिए सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को जाती है।
  • वार्षिक पुरस्कारों की संख्या 1 वर्ष विशेष में अधिकतम तीन तक सीमित है।
  • ज्ञातव्य है कि खेल और गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद दिसंबर, 2011 में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अधिसूचना के जरिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने के नियमों में बदलाव किए थे।
  • नए नियम के अनुसार, ‘भारत रत्न’ किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन/सेवा करने वाले व्यक्ति को दिया जा सकता है।
  • इसके पूर्व सरकार भारत रत्न के लिए कला, साहित्य, विज्ञान और लोकसेवा जैसे क्षेत्रों में अमूल्य योगदान करने वाले लोगों के नाम पर ही विचार करती थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1541

http://information.up.nic.in/attachments/files/5c4b3f44-42dc-4dc6-8f74-60860af72573.pdf