भारत-म्यांमार सहयोग समझौता

India and Myanmar Sign Mou on Defence Co-Operation
प्रश्न-29 जुलाई, 2019 को भारत और म्यांमार के मध्य किस क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
(a) रक्षा
(b) विज्ञान
(c) अंतरिक्ष
(d) पर्यावरण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 29 जुलाई, 2019 को नई दिल्ली में भारत और म्यांमार के मध्य सैन्य संबंधों को गतिशील बनाने के लिए रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
  • यह समझौता म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्विंग तथा भारतीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद येस्सो नायक के मध्य हुई वार्ता के पश्चात किया गया।
  • हस्ताक्षर के पश्चात दोनों पक्षों ने भारत में म्यांमार की रक्षा सेवाओं के लिए संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण की समीक्षा करने और संयुक्त निगरानी के माध्यम से समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने जैसे अनेक बुनियादी ढांचे के विकास हेतु सहमति व्यक्त की गई।
  • गौरतलब है कि म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ के वरिष्ठ जनरल आंग ह्विंग 25 जुलाई से 2 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे।
  • ध्यातव्य है कि म्यांमार के साथ भारत ने हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग में लगातार वृद्धि की है, क्योंकि यह पूर्व एशियाई देशों में महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देखा जाता है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • म्यांमार का पुराना अंग्रेजी नाम बर्मा था, जो यहां के सर्वाधिक मात्रा में आबाद जाति (नस्ल) बर्मी के नाम पर रखा गया था।
  • म्यांमार के उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश तथा दक्षिण एवं पूर्व की दिशा में इंडोनेशिया देश स्थित है।
  • इसकी राजधानी नाय पी तॉ (Nay pitaw) है तथा इसका सबसे बड़ा शहर देश की पूर्व राजधानी यांगून है जिसे पूर्व में रंगून नाम से जाना जाता था।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=192359

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-myanmar-sign-defence-cooperation-agreement/articleshow/70439116.cms