भारत-मार्शल द्वीप समूह टीआईईए

Agreement for Exchange of Information between India and Marshall Islands notified

प्रश्न-भारत सरकार और मार्शल द्वीप समूह गणराज्य की सरकार के बीच करों (भारत-मार्शल द्वीप समूह टीआईईए) के संबंध में सूचना के आदान-प्रदान हेतु किया गया अनुबंध भारत के राजपत्र में कब अधिसूचित किया गया?
(a) 18 अप्रैल, 2019
(b) 24 अप्रैल, 2019
(c) 21 मई, 2019
(d) 6 जून, 2019
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 मई, 2019 को भारत सरकार और मार्शल द्वीप समूह गणराज्य की सरकार के बीच करों (भारत-मार्शल द्वीप समूह टीआईईएस) के संबंध में सूचना के आदान-प्रदान हेतु किया गया अनुबंध भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया।
  • यह अनुबंध 18 मार्च, 2016 को मार्शल द्वीप समूह के माजुरों में हस्ताक्षरित किया गया था।
  • इस समझौते का उद्देश्य कर के संबंध में दोनों देशों के बीच बैंकिंग और स्वामित्व जानकारी सहित सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है।
  • हस्ताक्षरित समझौता कर पारदर्शिता और सूचना के आदान-प्रदान के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित है।
  • इस समझौते के तहत एक देश के प्रतिनिधि दूसरे देश में कर की जांच पड़ताल भी कर सकेंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190290
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1573545