भारत-फ्रांस में समझौता

प्रश्न-8 जनवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच आवागमन और स्वतंत्र गतिशीलता साझेदारी समझौते को मंजूरी प्रदान की। इस समझौते की प्रारंभ में वैध अवधि क्या है?
(a) 3 वर्ष
(b) 4 वर्ष
(c) 5 वर्ष
(d) 7 वर्ष
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 जनवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और फ्रांस के बीच आवागमन और स्वतंत्र गतिशीलता साझेदारी समझौते को मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह समझौता फ्रांस के राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्रा के दौरान मार्च, 2018 में हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इस समझौते की प्रारंभिक वैध अवधि 7 वर्ष है।
  • इस समझौते में स्वतः नवीनीकरण का प्रावधान और एक संयुक्त कार्य समूह के माध्यम से इस पर निगरानी रखे जाने की व्यवस्था है।
  • इस समझौता के अंतर्गत दोनों देशों के लोगों के मध्य सीधा संपर्क बढ़ाना, छात्रों, शिक्षाविदों, शोधकर्त्ताओं एवं कुशल पेशेवरों के आवागमन को प्रोत्साहन प्रदान करना एवं अनियमित आवागमन एवं मानव तस्करी के मुद्दे पर सहयोग को सुदृढ़ बनाना शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=197316