भारत पर्यटन मार्ट, 2019

प्रश्न-23-25 सितंबर, 2019 के मध्य दूसरे भारत पर्यटन मार्ट (ITM), 2019 का आयोजन, नई दिल्ली में किया गया। इस मार्ट के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारत पर्यटन मार्ट, 2019 का आयोजन अशोक होटल में किया गया।
(b) इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पर्यटन व अतिथि सत्कार परिसंघ (FAITH) ने संयुक्त रूप से किया।
(c) महाराष्ट्र भारत पर्यटन मार्ट, 2019 का साझेदार राज्य था।
(d) भारत पर्यटन मार्ट, 2019 के अध्यक्ष सुभाष गोयल थे।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23-25 सितंबर, 2019 के मध्य दूसरे भारत पर्यटन मार्ट (India Tourism Mart), 2019 का आयोजन अशोक होटल नई दिल्ली में किया गया।
  • इसका उद्घाटन 23 सितंबर, 2019 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से किया।
  • इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पर्यटन व अतिथि सत्कार परिसंघ (FAITH) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस दूसरे संस्करण में 51 देशों के 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और देशभर के 160 प्रदर्शकों ने भागीदारी की।
  • इस मार्ट का उद्देश्य व्यापार और अतिथि सत्कार सेवा प्रदाताओं को विदेशों में उनके समकक्षों के साथ संपर्क स्थापित करने और व्यापार करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच प्रदान करना था।
  • गुजरात भारत पर्यटन मार्ट, 2019 का साझेदार राज्य (Partner State) था।
  • इस प्रदर्शनी में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने विशिष्ट पर्यटक स्थलों और उत्पादों को प्रदर्शित किया।
  • भारत पर्यटन मार्ट, 2019 के अध्यक्ष सुभाष गोयल थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1586006