भारत ने पाकिस्तान से सबसे तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस लिया

India withdrawing MFN status

प्रश्न-15 फरवरी, 2019 को भारत ने पाकिस्तान से सबसे तरजीही राष्ट्र (MFN) का दर्जा वापस ले लिया। भारत ने पाकिस्तान को यह दर्जा कब दिया था?
(a) वर्ष 1998
(b) वर्ष 1999
(c) वर्ष 1996
(d) वर्ष 2001
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2019 को भारत ने पाकिस्तान से सबसे तरजीही राष्ट्र (MFN) का दर्जा वापस ले लिया।
  • उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने यह निर्णय लिया।
  • गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को यह दर्जा वर्ष 1996 में दिया था।
  • यद्यपि पाकिस्तान की ओर से भारत को ऐसा कोई दर्जा नहीं दिया गया था।
  • सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) की बैठक में पाकिस्तान से एमएफएन (MFN) का दर्जा वापस लेने का फैसला किया गया।
  • एमएफएन का दर्जा वापस लेने के बाद भारत, पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ा सकेगा।
  • इस दर्जे को वापस लेने का अर्थ है कि भारत अब पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर किसी भी स्तर तक सीमा शुल्क को बढ़ा सकता है।
  • व्यापार एवं शुल्क पर विश्व व्यापार संगठन (W.T.O.) के आम समझौते (GATT) के तहत MFN का दर्जा दिया गया था।
  • भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे और दोनों W.T.O. के सदस्य हैं।
  • तरजीही राष्ट्र समझौते के तहत, W.T.O. के सदस्य देश अन्य व्यापारिक देशों के साथ बिना किसी भेदभाव के व्यापार करने के लिए बाध्य हैं। खासकर सीमा शुल्क और अन्य शुल्क के मामले में, पाकिस्तान से जो चीजें आयात की जाती हैं, उनमें मुख्य रूप से फल, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद, खनिज संसाधन लौह अयस्क और तैयार चमड़ा शामिल है।
  • वहीं भारत मुख्य रूप से पाकिस्तान को कच्चा कपास, सूती धागे, डाई, रसायन, प्लास्टिक का निर्यात करता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/world/pakistan/pakistan-has-no-official-information-about-india-withdrawing-mfn-status-top-trade-official/articleshow/68035791.cms

https://indianexpress.com/article/explained/explained-what-is-mfn-status-how-can-india-hurt-pakistan-by-withdrawing-it-following-pulwama-attack-5585409/

https://thewire.in/trade/why-india-revoking-pakistans-most-favoured-nation-status-is-more-symbolic-than-economic

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/pakistan-has-no-official-info-about-india-withdrawing-mfn-status-top-trade-official/articleshow/68035527.cms