भारत द्वारा सीमा शुल्क वृद्धि पर WTO पैनल

Tariff warWTO sets up dispute panel over India's duty hike on 28 American goods
प्रश्न-हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने भारत द्वारा सीमा शुल्क वृद्धि पर एक पैनल का गठन किया है। भारत ने किस देश के उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाया था?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) चीन
(c) तुर्की
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • जनवरी, 2020 में विश्व व्यापार संगठन ने भारत द्वारा 28 अमेरिकी उत्पादों पर सीमा शुल्क की वृद्धि की शिकायत की जांच हेतु एक पैनल का गठन किया है।
  • उल्लेखनीय है कि जुलाई, 2019 में अमेरिका ने उक्त उत्पादों पर भारत द्वारा सीमा शुल्क वृद्धि के विरुद्ध विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज की थी।
  • अमेरिका का आरोप है कि भारत द्वारा सीमा शुल्क की वृद्धि जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड (GATT) 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन है।
  • ध्यातव्य है कि गैट (GATT) विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक समझौते है जिसका उद्देश्य सीमा शुल्क जैसी व्यापार बाधाओं को हटाकर व्यापार को प्रोत्साहन देना है।
  • गौरतलब है कि अमेरिका ने 5 जून, 2019 को लगभग 1900 भारतीय उत्पादों को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफेरेंस (GSP) कार्यक्रम के तहत दिए जा रहे निर्यात लाभों को समाप्त कर दिया था।
  • 16 जून, 2019 को भारत ने बादाम, दाल, अखरोट समेत 28 अमेरिकी उत्पादों पर सीमा शुल्क में वृद्धि की थी।
  • वर्ष 2017-18 में भारत का अमेरिका को निर्यात 47.9 बिलियन डॉलर जबकि अमेरिका से आयात 26.7 बिलियन डॉलर था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/tariff-war-wto-sets-up-dispute-panel-over-indias-duty-hike-on-28-american-goods/articleshow/73194258.cms?from=mdr

https://www.news18.com/news/business/wto-sets-up-dispute-panel-over-indias-duty-hike-on-28-american-goods-2454001.html