भारत-चीन फिल्म महोत्सव, 2018

प्रश्न-22 से 24 दिसंबर, 2018 के मध्य ‘भारत-चीन फिल्म महोत्सव’ 2018 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) शंघाई
(b) मुंबई
(c) जयपुर
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 से 24 दिसंबर, 2018 के मध्य ‘भारत-चीन फिल्म महोत्सव, 2018’ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • महोत्सव का उद्देश्य भारत और चीन की आम जनता के बीच पारस्परिक संपर्क बढ़ाना तथा दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।
  • इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा नई दिल्ली स्थित सिरी फोर्ट सभागार-II में किया गया।
  • फिल्म महोत्सव के दौरान कुल मिलाकर 7 फिल्में दिखाई गयीं।
  • जिनमें से 4 फिल्में चीन और तीन फिल्में भारत की थीं।
  • फिल्म महोत्सव के शुभारंभ पर ‘सीजेड 12’ (CZ12) फिल्म दिखाई गयीं, जो ‘चाइनीज जोडिएक’ के नाम से भी जानी जाती हैं।
  • फिल्म महोत्सव के दौरान जो भारतीय फिल्में दिखाई गयीं उनमें ‘दंगल’ (हिंदी), ‘माछेर झोल’ (बंग्ला), और ‘वेंटिलेटर (मराठी) शामिल हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=186658