भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत एक ‘गान’ (Anthem) का शुभारंभ

Plastic free India anthem released

प्रश्न-वर्ष 2022 तक भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के एक हिस्से के रूप में हाल ही में एक गाने का शुभारंभ किया गया, जिसका शीर्षक है-
(a) प्लास्टिक फ्री इंडिया
(b) नो यूज प्लास्टिक इन इंडिया
(c) प्लास्टिक वेस्ट-फ्री इंडिया
(d) प्लास्टिक डिस्ट्रॉय इंडिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2019 को वर्ष 2022 तक भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के एक हिस्से के रूप में एक गान (Anthem) का शुभारंभ किया गया, जिसका शीर्षक ‘प्लास्टिक वेस्ट-फ्री इंडिया’ है।
  • इस गान का निर्माण ‘पं. दीनदयाल उपाध्यय स्मृति मंच’ द्वारा किया गया है, जो विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्य करने हेतु जाना जाता है।
  • इस ‘गान’ को सात भारतीय भाषाओं में जारी किया गया-हिन्दी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, मलयालम व कन्नड़।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में Central Pollution Control Board (CPCB) प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शहरों में प्रतिदिन 15000 टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है।
  • इस कचरे में लगभग 94% थर्मोप्लास्टिक जैसे-पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (Polyethlene terephthalate) और पॉलीविनाइल क्लोराइड शामिल हैं, जो पुनर्नवीनीकरण हैं।
  • वर्ष 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के चार महानगरों में प्रतिदिन 1760 टन से अधिक प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जो भारत के प्रमुख शहरों में उत्पादित प्लास्टिक कचरे का 40% से अधिक है।

लेखक-गजेंद्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newdelhitimes.com/environment-minister-launches-anthem-on-plastic-free-india-in-7-languages/
https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/plastic-free-india-anthem-released-in-seven-languages-by-environment-minister-1467853-2019-03-01
https://www.business-standard.com/article/opinion/it-s-up-to-next-generation-to-abolish-single-use-plastics-harsh-vardhan-119022801150_1.html