भारत-कोरिया स्टार्टअप हब

प्रश्न-21 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कोरिया स्टार्टअप हब और स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का शुभारंभ कहां किया?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) सियोल
(d) बुसान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कोरिया स्टार्टअप हब और स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का शुभारंभ किया।
  • इसे शुरू करने का उद्देश्य भारत और कोरिया गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और वृद्धि करना है।
  • यह हब स्टार्टअप इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया है।
  • यह 300,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप और आकांक्षी उद्यमियों के साथ विश्व का सबसे बड़ा आभासी इनक्यूबेटर होगा।
  • यह हब भारत और विश्व के बाजार में प्रवेश और नवाचार हेतु संसाधनों का आदान-प्रदान करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने भारत-कोरिया स्टार्टअप हब का शुभारंभ सियोल (दक्षिण कोरिया) में आयोजित भारत-कोरिया व्यापार संगोष्ठी के दौरान किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://dipp.gov.in/sites/default/files/Press_Release_Dated_28022019.pdf