भारत के स्थायी मिशन में निर्मित भित्ति चित्र का अनावरण

प्रश्न-9 अप्रैल, 2019 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन परिसर में निर्मित भित्त चित्र का अनावरण किया गया। यह भित्त चित्र किस कलाकार ने बनाया है?
(a) राम सुतार
(b) आनंद पांचाल
(c) विक्टर ऐश
(d) रेन विक्टर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 अप्रैल, 2019 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के परिसर में निर्मित भित्ति चित्र का अनावरण किया गया।
  • इस भित्ति चित्र में बहु-आयामी विषय को पर्यावरणीय रूप से स्थायी हरित नौकरियों (Green Jobs) की थीम के साथ प्रदर्शित किया गया।
  • इसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के शताब्दी समारोह और हाल ही में नासा द्वारा जारी ऐसे दस्तावेजों का उल्लेख है, जिसमें भारत को वैश्विक हरियाली के प्रयासों का नेतृत्वकर्ता बताया गया है।
  • यह भित्ति चित्र अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और गैर-लाभकरी संगठन ‘स्ट्रीट आर्ट फॉर’ मैनकाइंड के सहयोग से पुर्तगाली मूल के फ्रांसीसी कलाकार विक्टर ऐश ने बनाया है।
  • सफेद, काले, ग्रे और हरे रंग के इस भित्ति चित्र में अंतरिक्ष में तैर रहे अंतरिक्ष यात्री के हेलमेट पर हरित भारत को दर्शाया गया है।
  • अंतरिक्ष यात्री की बाएं स्पेश सूट पर महात्मा गांधी का चित्र है जिस पर 150 अंकित है।
  • वहीं उसके दाएं हाथ पर आईएलओ का लोगो और संख्यात्मक 100 लिखा हुआ है।
  • इस भित्ति चित्र का अनावरण आईएलओ के महानिदेशक गाय राइडर (Guy Ryder) और संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजदूतों की उपस्थिति में हुआ।
  • नासा के हालिया अध्ययन में कहा गया था कि भारत और चीन पर्यावरण को हरा-भरा रखने में अहम योगदान दे रहे हैं।

लेखक-विजय प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

https://m.dailyhunt.in/news/bangladesh/hindi/samacharjagat-epaper-samachar/sayyukt+rashtr+me+bharat+ke+sthayi+mishan+me+navonmeshi+vichar+vala+bhitti+chitr+anavrit-newsid-113385224