भारत के सबसे लंबे रेल-सड़क सेतु ‘बोगीबील सेतु’ राष्ट को समर्पित

PM dedicates Bogibeel bridge to the nation

प्रश्न-25 दिसंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे रेल-सड़क सेतु ‘बोगीबील सेतु’ को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह सेतु असम डिब्रूगढ़ और धेमाजी जिलों के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित है।
2. इस सेतु की लंबाई 4.94 किमी. है।
3. इस सेतु की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने जनवरी, 1997 में रखी थी। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 एवं 2
(b) केवल 2
(c) 2 एवं 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 दिसंबर, 2018 को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे रेल-सड़क सेतु ‘बोगीबील सेतु’ को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • इसका निर्माण हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) द्वारा किया गया।
  • इसके साथ ही उन्होंने तिनसुकिया से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगून तक चलने वाली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह सेतु असम के डिब्रूगढ़ और धेमाजी जिलों के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित है।
  • इस सेतु की लंबाई 4.94 किमी. है।
  • यह एशिया का दूसरा सबसे लंबा रेल सड़क सेतु है।
  • इसकी सेवा अवधि 120 वर्ष है।
  • यह देश का पहला सेतु है, जो पूरी तरह से वेल्डेड स्टील कंक्रीट सपोर्ट बीम (Welded Steel Concrete Support Beams) से बना है, जो लगभग 7 रिक्टर स्केल तक परिमाण के भूकंपों का सामना कर सकता है।
  • भूपेन हजारिका सेतु, महात्मा गांधी सेतु और बांद्रा-वर्ली सी लिंक के बाद यह भारत का चौथा सबसे लंबा सेतु है।
  • आर्थिक और सामरिक दृष्टि से राष्ट्र के लिए इस सेतु का अत्यधिक महत्व है।
  • गौरतलब है कि इस सेतु की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने जनवरी, 1997 में रखी थी।
  • इस पर काम वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय में शुरू हो सका।

संबंधित लिंक भी देखें… 

http://http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-dedicates-bogibeel-bridge-to-the-nation-flags-off-first-passenger-train/