भारत के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Press confrence on Cabinet discussions

प्रश्न-हाल ही में कौन भारत के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त हुए?
(a) अशोक लवासा
(b) सुनील अरोड़ा
(c) अशोक कुमार माथुर
(d) राजेश अरोड़ा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 नवंबर, 2018 को वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भारत के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किये गए।
  • वह भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे।
  • इस पद पर वह ओम प्रकाश रावत का स्थान लेंगे और 2 दिसंबर, 2018 को वह अपना पदभार ग्रहण करेंगे।





  • सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
  • चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति अगस्त, 2017 में हुई थी।
  • ध्यातव्य है कि भारतीय संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 (2) में मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों के नियुक्ति की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 की आयु तक जो भी पहले हो होता है।




  • उल्लेखनीय है कि वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाता है।
  • इनको उच्चतम तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की भांति महाभियोग की प्रक्रिया से ही पद से हटाया जा सकता है।
  • भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी।




  • पहले चुनाव आयोग एक सदस्यीय था परंतु अक्टूबर, 1993 में इसे तीन सदस्यीय बना दिया गया।
  • सुकुमार सेन भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/india/president-kovind-appoints-sunil-arora-as-new-chief-election-commissioner-5465892/
https://hindi.firstpost.com/india/sunil-arora-appointed-chief-election-commissioner-by-president-ram-nath-kovind-will-take-charge-on-2-december-rs-168553.html
https://eci.gov.in/about/about-eci/the-setup-r1/