भारत का नया मानचित्र जारी

प्रश्न-निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं-
(1) 2 नवंबर, 2019 को जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख संघ राज्य क्षेत्रों सहित भारत का नया मानचित्र जारी किया गया।
(2) नए लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र में कारगिल तथा लेह-दो जिले हैं।
(3) संसद की सिफारिस पर, राष्ट्रपति ने अनु. 370 को समाप्त कर दिया और जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को स्वीकृति प्रदान की।
(4) वर्ष, 1947 में जम्मू और कश्मीर राज्य में 20 जिले थे।
कूटः

(a) (1), (2) एवं (3)
(b) (1), (3) एवं (4)
(c) (2), (3), एवं 4
(d) सभी सत्य हैं।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 2 नवंबर, 2019 को जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख संघ राज्य क्षेत्रों सहित भारत का नया मानचित्र जारी किया गया।
  • नए लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र में कारगिल तथा लेह नामक दो जिले शामिल हैं, बाकी हिस्सा नए जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में शामिल किया गया है।
  • संसद की सिफारिस पर, राष्ट्रपति ने अनु. 370 को समाप्त कर दिया और जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को स्वीकृति प्रदान किया।
  • वर्ष 1947 में जम्मू और कश्मीर राज्य में 14 जिले शामिल थे।
  • 31 अक्टूबर, 2019 को सृजित नए जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र, नए लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र और भारत का मानचित्र सर्वेअर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया गया।
  • वर्तमान में केंद्रशासित राज्य जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/govt-releases-new-political-map-of-india-showing-uts-of-jk-ladakh/articleshow/71867468.cms

http://www.surveyofindia.gov.in/files/India%20%20Political2.jpg