भारत एवं इंडोनेशिया के मध्य नौसैन्य अभ्यास

30th edition of CORPAT

प्रश्न-अक्टूबर, 2017 में समन्वित सैन्य दल (कॉरपैट) के 30वें संस्करण का आयोजन कहां हुआ?
(a) भारत
(b) चीन
(c) इंडोनेशिया
(d) म्यांमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2017 तक भारत एवं इंडोनेशिया के मध्य द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास किया जा रहा है।
  • भारत के ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस ‘सुकन्या’ कमांडर एस.ए. देवधर के नेतृत्व में इंडोनेशिया में आयोजित 30वें समन्वित सैन्य दल (कॉरपैटः Corpat) तथा तीसरे द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए पहुंचा।
  • इस द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य इंडोनेशिया के साथ मजबूत संबंध तथा हिंद महासागर की समुद्री सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171888
http://www.firstpost.com/world/indian-naval-ship-ins-sukanya-reaches-indonesia-for-corpat-joint-maritime-exercise-4174413.html