भारत-उज्बेकिस्तान आतंकवाद रोधी समझौता

India-Uzbek sign pact on counter-terror cooperation
प्रश्न-उज्बेकिस्तान के गृह मंत्री पी. बोबोजोनोव भारत की यात्रा पर रहे?
(a) 20 से 21 नवंबर, 2019 तक
(b) 17 से 19 नवंबर, 2019 तक
(c) 16 से 19 नवंबर, 2019 तक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 22 नवंबर, 2019 को गृह मंत्रालय ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आतंकवादरोधी व संगठित अपराध के क्षेत्र में सहयेाग समझौता हस्ताक्षरित होने की घोषणा की।
  • ध्यातव्य है कि उज्बेकिस्तान के गृह मंत्री पी. बोबोजोनोव 20 से 23 नवंबर, 2019 तक भारत की यात्रा पर रहे।
  • उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष के साथ क्षमता निर्माण, भारतीय संस्थानों में उज्बेक सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की।
  • भारत-उज्बेकिस्तान संबंध
  • भारत-उज्बेकिस्तान के संबंध ऐतिहासिक हैं और दोनों देश फारसी और हिंदू/बौद्ध साम्राज्यों का हिस्सा रहे हैं तथा ऐतिहासिक सिल्क रूट पर स्थित हैं।
  • उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद है।
  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने 1955 में सोवियत संघ की राजकीय यात्रा (Stafe visit) के दौरान ताशकंद का दौरा किया था। तब उज्बेकिस्तान सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था।
  • ताशकंद में ही जनवरी, 1966 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुहम्मद अय्युब खान के बीच ऐतिहासिक बैठक हुई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/india-uzbek-sign-pact-on-counter-terror-cooperation-119112200827_1.html

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-uzbekistan-sign-pact-on-counter-terror-cooperation/articleshow/72184981.cms?from=mdr