भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2017

India International Trade Fair 2017

प्रश्न-14-27 नवंबर, 2017 के मध्य ‘भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ (IITF)-2017 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस वर्ष मेले का भागीदार देश है-
(a) चीन
(b) किर्गिज गणतंत्र
(c) वियतनाम
(d) जापान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14-27 नवंबर, 2017 के मध्य 37वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair)-2017 का आयोजन प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • वर्ष 2017 में मेले की थीम ‘स्टार्टअप इंडियाः स्टैंडअप इंडिया’ (Start up India: Stand up India) है।
  • इसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।
  • इस वर्ष वियतनाम मेले का भागीदार देश है जबकि किर्गिज गणतंत्र फोकस देश है।
  • इस मेले का आयोजन वाणिज्य मंत्रालय के अधीन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organisation: ITPO) द्वारा किया जा रहा है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173474
http://indiatradefair.com/iitf/
http://www.timesnownews.com/business-economy/article/india-international-trade-fair-2017-starts-today-hereis-how-you-can-avail-tickets/125018