भारतीय सैन्य अभ्यास ‘हिमविजय’ का आयोजन

Indian Army begins its first mountain combat exercise ‘Him Vijay’ in Arunachal Pradesh
प्रश्न-भारतीय सैन्य अभ्यास ‘हिम विजय’ किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?
(a) मणिपुर
(b) नगालैंड
(c) सिक्किम
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • भारतीय सैन्य अभ्यास ‘हिम विजय’ अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह युद्धाभ्यास दो चरणों में संपन्न होगा। युद्धाभ्यास का पहला चरण-7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य संपन्न हुआ जबकि दूसरा चरण-20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य संपन्न होगा।
  • पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह का यह पहला सैन्य अभ्यास है।
  • चीन भारतीय सेना के इस युद्धाभ्यास का विरोध कर रहा है, क्योंकि वह अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है।
  • भारत एवं चीन एक-दूसरे से 3,488 किमी. की सीमा साझा करते हैं, जिसमें से 1,126 किमी. तिब्बत तथा अरूणाचल प्रदेश के मध्य स्थित है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newindianexpress.com/nation/2019/oct/03/armys-biggest-mountain-combat-exercise-him-vijay-begins-in-arunachal-pradesh-2042800.html