भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के नए अध्यक्ष

Braj Bihari Kumar new ICSSR chief

प्रश्न-हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किसे भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) एस.के. थोराट
(b) वेद प्रकाश अग्रवाल
(c) ब्रज बिहारी कुमार
(d) पी.एस. कामथ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 मई, 2017 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने त्रैमासिक पत्रिका ‘डायलॉग’ और ‘चितंन सृजन’ के संपादक ब्रज बिहारी कुमार को ‘भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद’ (ICSSR) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। इस पद पर वह एस.के. थोराट का स्थान लेंगे।
  • ब्रज बिहारी कुमार आस्था भारतीय नामक संस्था द्वारा संचालित दो पत्रिकाओं के संपादक के रूप में काम कर रहे हैं और इस संस्था के संस्थापक सदस्य हैं।
  • ज्ञातव्य है कि भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी।
  • इसकी स्थापना सामाजिक विज्ञान अनुसंधान की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार लाने तथा राष्ट्रीय नीति निर्माण में इसका उपयोग करने के लिए की गई थी।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/braj-bihari-kumar-new-icssr-chief/article18385003.ece
http://www.ndtv.com/education/braj-bihari-kumar-to-succeed-s-k-thorat-as-icssr-chief-1689404
http://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/braj-bihari-kumar-to-succeed-economist-s-k-thorat-as-icssr-chief/articleshow/58493279.cms