भारतीय राष्ट्रीय सेना के वयोवृद्ध व्यक्ति का निधन

प्रश्न-29 सितंबर, 2019 को दिवंगत भारतीय राष्ट्रीय सेना के वयोवृद्ध वी. गनेशन भारत संघ के किस राज्य से संबंधित थे?
(a) कर्नाटक
(b) आंध्र प्रदेश
(c) केरल
(d) तमिलनाडु
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • भारतीय राष्ट्रीय सेना (Indian National Army) के वयोवृद्ध व्यक्ति वी. गनेशन का निधन 29 सितंबर, 2019 को हुआ।
  • वे 94 वर्ष के थे।
  • वी. गनेशन 18 वर्ष की उम्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भारतीय राष्ट्रीय सेना में शामिल हुए और सिंगापुर में छः माह का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • म्यांमार में ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ाई में भाग लेते हुए वी. गनेशन को गिरफ्तार किया गया और यांगून जेल में 10 महीने तक कैद में रखा गया।
  • कैद के पश्चात् इन्हें भारत वापस भेज दिया गया।
  • तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के वेदारण्यम् के पास सेम्बोडई गांव में वी. गनेशन द्वारा एक सार्वजनिक धर्मार्थ संस्था, नेता जी अस्पताल की स्थापना की गई है।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/indian-national-army-veteran-dead-119093000760_1.html