प्रश्न-4-13 जनवरी, 2019 के मध्य भारतीय पैनोरमा फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली
(b) पुणे
(c) मुंबई
(d) बंगलुरू
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 4-13 जनवरी, 2019 के मध्य भारतीय पैनोरमा फिल्म महोत्सव (Indian Panorama Film Festival) का आयोजन सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम-II, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- इस दस दिवसीय महोत्सव का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जा रहा है।
- इस महोत्सव के दौरान 49वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा वर्ग में चुनी जाने वाली सभी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
- इस दौरान कुल 26 फीचर फिल्में और 21 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी।
- इस महोत्सव की शुरुआत फीचर फिल्म-ओलू और गैर-फीचर फिल्म ‘खरवास’ से हुई।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…