भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी गश्त बढ़ाई

प्रश्न-भारतीय नौसेना ने किस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए किस क्षेत्र में गश्त बढ़ाई?
(a) हिंद महासागर क्षेत्र व सलालाह, अदन की खाड़ी
(b) हिन्द महासागर व दक्षिण चीन सागर
(c) हिन्द महासागर व खम्बात की खाड़ी
(d) प्रशांत महासागर व ओमान की खाड़ी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में भारतीय नौसेना ने ओमान के सलालाह में समुद्री डकैती पर नियंत्रण के लिए गश्त बढ़ा दी है।
  • इस गश्त के लिए नौसेना ने अपने लम्बी दूरी के समुद्री टोही एंटी-सबमरीन वारफेयर विमान P-8I को अदन की खाड़ी में तैनात किया।
  • नौसेना ने यह कदम अपने मिशन आधारित तैनाती (MBD) के विस्तार के लिए उठाया।
  • साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से P-81 विमानों की तैनाती की गई।
  • उल्लेखनीय है कि भारत वर्ष 2008 से ही समुद्री डकैती रोधी अभियान चला रहा है।
  • इस अभियान के लिए भारत ने वर्ष 2012 में अमेरिका से 12 P-8 विमान खरीदा था।
  • तब से विमान का उपयोग हिंद महासागर क्षेत्र और देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र की व्यापक निगरानी के लिए किया जाता है।
  • वर्ष 2019 में यह दूसरा टोही अभियान है।
  • इसके पहले जनवरी में अदन की खाड़ी में ही डकैती रोधी अभियान चलाया गया था।
  • इस अभियान में नौसेना द्वारा कुल 3440 समुद्री जहाजों को सुरक्षा प्रदान की गई थी। जिनमें 3,027 विदेशी व 413 भारतीय समुद्री जहाज थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/indian-navy-deploys-p-8i-from-oman-on-anti-piracy-patrols-in-gulf-of-aden/article27406710.ece
https://www.business-standard.com/article/news-ani/indian-navy-s-p8i-carrying-out-surveillance-sorties-in-gulf-of-aden-119060101230_1.html