भारतीय नौसेना दिवस

प्रश्न-भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 3 दिसंबर
(b) 5 दिसंबर
(c) 4 दिसंबर
(d) 6 दिसंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 4 दिसंबर, 2019 को देश भर में ‘भारतीय नौसेना दिवस’ (Indian Navy Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस वर्ष 1971 की लड़ाई में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है।
  • 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत कराची बंदरगाह को पूरी तरह तबाह  कर दिया था।
  • इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का प्रयोग किया था।
  • इस ऑपरेशन के तुरंत बाद ‘ऑपरेशन पॉयथन’ लांच किया गया।
  • जिसमें पाकिस्तानी नौसेना को काफी नुकसान हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livehindustan.com/career/story-indian-navy-day-2019-know-power-history-of-indian-navy-on-bhartiya-nausena-diwas-2881946.html

https://www.thehindu.com/news/national/navy-day-heres-a-quick-look-at-the-indian-navy-today/article21260246.ece