भारतीय नौसेना के प्रथम पूर्ण सेवा चयन बोर्ड का उद्घाटन

प्रश्न-14 मई, 2019 को कहां पर भारतीय नौसेना के प्रथम पूर्ण सेवा चयन बोर्ड (SSB) का उद्घाटन किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) इंदौर
(d) त्रिची
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 मई, 2019 को कोलकाता के निकट डायमंड हार्बर में भारतीय नौसेना के प्रथम पूर्ण सेवा चयन बोर्ड (SSB) का उद्घाटन किया गया।
  • इसका उद्घाटन नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा ने किया।
  • यह भारतीय नौसेना का 5वां सेवा चयन बोर्ड है और यह स्थायी और शॉर्ट सर्विस दोनों ही तरह के कमीशन आफिसर्स के चयन की जिम्मेदारी संभालता है।
  • अन्य बोर्ड भोपाल, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और कोयंबटूर में अवस्थित हैं।
  • हुगली नहीं के किनारे 27 एकड़ क्षेत्र में फैले SSB (कोलकाता) में प्रति वर्ष लगभग 5000 अधिकारी-अभ्यर्थियों को समुचित ढंग से परखने की क्षमता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/india/navy-chief-to-inaugurate-countrys-fifth-ssb-at-diamond-harbour-in-bengal/articleshow/69311508.cms