भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया (संशोधन) नियम

The Insolvency and Bankruptcy Board of India amends the Insolvency and Bankruptcy
प्रश्न-15 जनवरी, 2020 को भारतीय दिवाला और अक्षमता बोर्ड (IBBI) ने भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक) ऋण शोधन प्रक्रिया) (संशोधन) नियमों को अधिसूचित किया। यह नियम किस नियम में संशोधन के उपरांत अधिसूचित किया गया है।
(a) भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया) नियम, 2016
(b) भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया) नियम, 2017
(c) भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया) नियम, 2018
(d) भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया) नियम, 2019
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 15 जनवरी, 2020 को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBB) ने भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया) (संशोधन) नियमों को अधिसूचित किया।
  • यह नियम भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (ऐच्छिक ऋण शोधन प्रक्रिया) नियम 2017 में संशोधन करने के उपरांत अधिसूचित किया गया है।
  • इस संशोधन के अंतर्गत यह प्रावधान किया गया है कि ऋण शोधन कराने वाला बिना दावे के लाभांश और अवितरित मुनाफा यदि कोई, तो विलियन के लिए किसी आवेदन को जमा करने से पूर्व उस राशि को ऋण शोधन की प्रक्रिया में कॉरपोरेट ऐच्छिक ऋण शोधन खाते में अर्जित आमदनी के साथ जमा कराएगा।
  • इसमें साझेदार हेतु यह भी प्रावधान है कि वह कॉरपोरेट ऐच्छिक ऋण शोधन खाते से धनराशि की निकासी कर सकता है।
  • संशोधित नियम 15 जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ibbi.gov.in//uploads/press/2020-01-16-143357-5k7um-123a5a98462b587fac44257cf034f669.pdf

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1599581