ब्रेक्जिट सौदे पर ब्रिटिश सरकार की पराजय

प्रश्न-हाल ही में ब्रेक्जिट सौदे पर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस में हुए मतदान पर निम्न कथनों पर विचार कीजिए।

  1. ब्रेक्जिट सौदे के विपक्ष में 432 सांसदों ने जबकि इसके पक्ष में 202 सांसदों ने मतदान किया।
  2. यह लगभग 100 वर्षों के दौरान सरकार को मिली सबसे बड़ी हार है।
    कूट-सही कथन चुनिए।

    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) दोनों
    (d) कोई नहीं
    उत्तर-(c)
    संबंधित तथ्य
  • 15 जनवरी, 2019 को ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस में ब्रेक्जिट सौदे (Brexit Deal) पर हुए। मतदान के दौरान 432 मत इसके विपक्ष में तथा 202 मत पक्ष में पड़े।
  • यह लगभग 100 वर्षों के दौरान सरकार को मिली सबसे बड़ी हार है।
  • यह वह सौदा था जिसे प्रधामनंत्री थेरेसा मे ने निर्धारित किया था कि यूनाइटेड किंगडम 29 मार्च, 2019 को यूरोपीय संघ से किस प्रकार अलग होगा।
  • संसद में सरकार की इतनी बड़ी पराजय को देखते हुए लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
  • हालांकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने 306 के मुकाबले 325 मतों से अपनी सत्ता बरकरार रखी।
  • सरकार द्वारा ब्रेक्जिल पर अब दूसरे प्रस्ताव को लाने की तैयारी है।
  • उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ से यूनाइटेड किंडम के अलग होने की तारीख 29 मार्च, 2019 निर्धारित है।
  • ध्यातव्य है कि यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ में रहने या न रहने के सवाल पर 23 जून, 2016 को जनमत संग्रह हुआ था।
  • इसमें परिणाम यूरोपीय संघ में यूनाइटेड गिंडम के न रहने के पक्ष में आया था।

लेखक-कालीशंकर

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.washingtonpost.com/world/europe/brexit-vote-2019/2019/01/15/8eb6579a-1816-11e9-b8e6-567190c2fd08_story.html?noredirect=on