ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 5वीं बैठक, 2019

BRICS countries to work to fix environmental issues faced by their cities
प्रश्न-16 अगस्त, 2019 को ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 5वीं बैठक, 2019 कहां आयोजित की गई?
(a) नई दिल्ली
(b) मांट्रियल
(c) साओ पाउलो
(d) मॉस्को
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 16 अगस्त, 2019 को ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 5वीं बैठक (5th BRICS Minister of Environment Meeting), 2019 साओ पाउलो, ब्राजील में आयोजित की गई।
  • इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया।
  • इस बैठक में उन्होंने बताया गया कि भारत ने एनर्जी इंटेंसिटी में 25 प्रतिशत कमी की है। 78GW अक्षय ऊर्जा उत्पादन करने में सफलता प्राप्त की है।
  • इसके अलावा, वनाच्छादित क्षेत्र में लगभग 15,000 वर्ग किमी. वृद्धि हुई है और वन्य क्षेत्र के बाहर वृक्षों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
  • ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों ने महानगरों में पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1582127

https://indianexpress.com/article/india/brics-countries-to-work-to-fix-environmental-issues-faced-by-their-cities-5911615/

https://www.business-standard.com/article/news-ani/brics-nations-come-together-for-urban-environmental-management-119081601981_1.html