ब्रह्मोस मिसाइल परीक्षण

प्रश्न-हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को कहां से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया?
(a) निकोबार द्वीप समूह
(b) श्रीहरिकोटा
(c) पाराद्वीप
(d) लक्षद्वीप
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2019 को तीनों सेनाओं के संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान कार निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • इस संयुक्त प्रशिक्षण में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायु सेना ने प्रतिभाग किया था।
  • इस मिसाइल को 270 किलोमीटर की दूरी पर चुने गए विशेष लक्ष्य पर दागा गया, जो इसकी गहरी पैठ क्षमता और सटीक लक्ष्य के कारण सफलता प्राप्त हुई।
  • गौरतलब है कि ब्रह्मोस मिसाइल के प्रक्षेपण में फायरिंग के सफल और सुचारू संचालन के लिए बड़ी संख्या में एजेंसियों के साथ समन्वय किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि यह सफलता इंटर सर्विस सिनर्जी के उच्च मानकों का प्रदर्शन करने वाली तीनों सेनाओं का एक सुसंगत प्रयास था।

अन्य संबंधित तथ्य

  • ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है।
  • इसका नामकरण रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया तथा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित करने के कारण ब्रह्मोस पड़ा।
  • यह रूस की पी-800 ओकिंग क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है।
  • ब्रह्मोस मिसाइल के अब तक हुए प्रदर्शन के आधार पर इसे ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ के रूप में जाना जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190095
http://www.brahmos.com/pressRelease.php?id=83
https://thedefensepost.com/2019/05/22/india-brahmos-missile-test-land-target/
https://www.business-standard.com/article/news-ani/indian-army-successfully-test-fires-brahmos-supersonic-cruise-missile-119052401611_1.html