ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

BrahMos missile successful test
प्रश्न-21 एवं 22 अक्टूबर, 2019 को भारतीय वायुसेना ने कहां पर ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
(a) जैसलमेर
(b) चांदीपुर
(c) बंगाल की खाड़ी
(d) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 21 एवं 22 अक्टूबर, 2019 को भारतीय वायु सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप पर ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • मिसाइल को लगभग 300 किमी. दूर लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदने की वायुसेना की क्षमता को परखने के लिए यह परीक्षण किया गया, जिसमें यह सफल हुआ।
  • इससे वायुसेना की गतिशील मंच से बिल्कुल सटीकता से जमीन पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता में वृद्धि हुई है।
  • सतह से सतह पर मार करने वाली ढाई टन की इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी. है।
  • यह मिसाइल 2.5 से 3.0 मैक की गति से वार करने में सक्षम है।
  • इसे जमीन, हवा, पनडुब्बी तथा युद्धपोत सभी स्थानों से छोड़ा जा सकता है।
  • इसका विकास भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस के ‘एनपीओ मशीनोस्ट्रोनिया’ (NPO Mashinostroyeniya) के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस (BrahMoS Aerospace) द्वारा किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/iaf-successfully-test-fires-brahmos-surface-to-surface-missile-from-mobile-platform/articleshow/71710723.cms

https://www.aninews.in/news/national/general-news/iaf-test-fires-brahmos-surface-to-surface-missiles-successfully20191022220229/