बैलोन डी’ ओर, 2018

प्रश्न-फुटबॉल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक बैलोन डी’ओर की घोषणा 3 दिसंबर, 2018 को पेरिस में की गई। पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) लियोनेल मेसी
(b) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(c) लुका मोड्रिक
(d) नेमार जूनियर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • फ्रेंच फुटबॉल द्वारा विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को प्रदत्त बैलोन डी’ओर पुरस्कार का 63वां वार्षिक पुरस्कार समारोह पेरिस, फ्रांस में संपन्न हुआ। (3 दिसंबर, 2018)
  • इन पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार ‘सर्वश्रेष्ठ महिला’ एवं ‘पुरुष अंडर-21’ वर्ग हेतु क्रमशः बैलोन डी ओर फेमिनिन (Ballon d’or Feminin) और (Kopa Trophy) पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के मिडफील्डर लुका मोड्रिक (753 अंक) ने वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (Ballond’or) का पुरस्कार जीत लिया।
  • इटली के फैबियो कैनवारो के बाद सबसे उम्रदराज विजेता मोड्रिक ने 33 वर्ष की आयु में यह खिताब जीता है।
    * उल्लेखनीय है कि विगत 10 वर्षों से इस पुरस्कार पर रोनाल्डो या मेसी का कब्जा था।
  • महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार नॉर्वे की स्ट्राइकर एडा हेगेरबर्ग को प्रदान किया गया।
  • पुरुष अंडर-21 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ युवा फुटबॉलर का पुरस्कार (कोपा ट्रॉफी)-âांस के किलियन म्बापे ने जीत लिया।

[लेखक-बृजेश रावत ]

संबंधित लिंक…
https://www.theguardian.com/football/live/2018/dec/03/ballon-dor-2018-modric-messi-ronaldo-award-live
https://www.telegraph.co.uk/football/2018/12/03/luka-modric-wins-2018-ballon-dor-end-cristiano-ronaldo-lionel/