बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना

प्रश्न-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं हैं?
(a) यह 6 लेन प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे होगा।
(b) इस परियोजना की आंकलित सिविल निर्माण कार्य लागत राशि लगभग 14849.09 करोड़ रुपये है।
(c) इस धनराशि हेतु विभिन्न बैंकों से लगभग 7000 करोड़ रुपये का ऋण लिए जाने का प्रस्ताव है।
(d) यह परियोजना लगभग 36 माह की अवधि में पूरा होने की संभावना है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 नवंबर, 2019 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कन्सट्रक्शन (ई.पी.सी.) पद्धति पर क्रियान्वयन हेतु परियोजना के विभिन्न पैकजों के लिए निर्माणकर्ताओं के चयन के अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस एक्सप्रेस के निर्माण से बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपदों हेतु प्रदेश की राजधानी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से देश की राजधानी तक त्वरित गति की यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
  • यह 4 लेन प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे होगा।
  • इस एक्सप्रेस-वे के निकट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, इंस्टीट्यूट शिक्षण संस्थान, मेडिकल संस्थान आदि स्थापित किए जा सकेंगे।
  • इस परियोजना की आंकलित सिविल कार्य निर्माण लागत राशि लगभग 14849.09 करोड़ रुपये है।
  • इस धनराशि हेतु विभिन्न बैंकों से लगभग 7000 करोड़ रुपये का ऋण लिए जाने का प्रस्ताव है।
  • परियोजना हेतु वांछित भूमि के लिए कुल 2202.38 करोड़ रुपये की धनराशि आंकलित है, जिसके सापेक्ष शासन ने 2157 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
  • यह परियोजना लगभग 36 माह की अवधि में पूरा होने की संभावना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… http://information.up.nic.in/attachments/CabinetDecisionfile/40dee1f4b952842516dbefeee61afeea.pdf