बीना सिंचाई योजना

प्रश्न-हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह परियोजना शहडोल जिले के खुरई में स्थापित की जा रही है।
(b) परियोजना की लागत राशि लगभग 4000 करोड़ रुपये है।
(c) परियोजनान्तर्गत बुंदेलखंड अंचल के 4033 गांवों की 90 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित हो सकेगी।
(d) बीना नदी पर मड़िया और चकरपुर में बांध का निर्माण किया जाएगा।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 जुलाई, 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।
  • यह परियोजना सागर जिले के खुरई में स्थापित की जा रही है।
  • परियोजना की लागत राशि लगभग 4000 करोड़ रुपये है।
  • इस परियोजनान्तर्गत बुंदेलखंड अंचल के 4033 गांवों की 90 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी।
  • परियोजनान्तर्गत बीना नदी पर मड़िया और चकरपुर में बांध का निर्माण किया जाएगा।
  • इस परियोजना से अंचल के 331 ग्रामों की पेयजल समस्या का भी निराकरण होगा।
  • आगामी 4 वर्षों में इस परियोजना से संपूर्ण सिंचित क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी।
  • इस परियोजना का निर्माण होने से 1324 परिवार विस्थापित होंगे जिनके पुनर्वास हेतु ग्राम बेरखेड़ी 48 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है।

संबंधित लिंक…
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180701N16&LocID=1&PDt=7/1/2018