बिहार चुनाव परिणाम

Bihar Election Result

प्रश्न-बिहार विधान सभा चुनाव में कितनी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं-
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 08 नवंबर, 2015 को घोषित किए गए बिहार विधान सभा चुनाव परिणाम में महागठबंधन को 178 सीटों पर एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 57 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
  • इस विजय के साथ ही नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महागठबन्धन की सरकार पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में सफल रही।
  • इस चुनाव में महागठबन्धन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल को 80, जनता दल (यूनाईटेड) को 71 तथा कांग्रेस को 27 सीटें प्राप्त हुईं।
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी को 53, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी को 2, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 सीट पर विजय प्राप्त हुई।
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिब्रेशन) को 3 पर तथा निर्दलीय प्रत्याशी को 4 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
  • अगर प्रतिशत के आधार पर दलगत स्थिति देखी जाय तो भारतीय जनता पार्टी को 24.4%, राष्ट्रीय जनता दल को 18.4%, जनता दल (यूनाईटेड) को 16.8% मत प्राप्त हुए।
  • निर्दलीय प्रत्याशियों को 9.4%, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 6.7%, लोकजनशक्ति पार्टी को 4.8% मत प्राप्त हुए।
  • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 2.6%, बहुजन समाज पार्टी को 2.1%, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) को 1.5%, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 1.4%, जनाधिकार पार्टी को 1.4% तथा समाजवादी पार्टी को 1% मत प्राप्त हुए।
  • हैदराबाद की ऑल इंडिया मज्लिस-ए- इतेहदुल मुसलिमीन नामक दल ने 6 विधान सभा सीटों पर बिहार में पहली बार चुनाव लड़ा जहां उसे मात्र 0.2% मत प्राप्त हुआ।
  • 2.5% मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) बटन का उपयोग किया।
  • ध्यातव्य है कि बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना 9 सितंबर को जारी की गयी थी क्योंकि बिहार विधान सभा के कार्यकाल का सामान्य रूप में 29-11-2015 को अवसान होना निर्धारित है।
  • बिहार राज्य में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 243 है जिसमें से अनुसूचित जाति के लिए 38 एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें आरक्षित हैं।
  • बिहार विधान सभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ जिसमें 56.8% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 66826658 थी।
  • प्रथम चरण का चुनाव 12 अक्टूबर, 2015 को 49 विधान सभा क्षेत्रों में संपन्न हुआ।
  • द्वितीय चरण का चुनाव 16 अक्टूबर, 2015 को 32 विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
  • तृतीय चरण में 50 विधान सभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर, 2015 को चुनाव हुए।
  • 01 सितंबर, 2015 को चौथे चरण में राज्य के 55 विधान सभा क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं ने प्रतिभाग किया।
  • 05 सितंबर, 2015 को बिहार विधान सभा के पांचवे व अंतिम चरण में 57 विधान सभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://eci.nic.in/eci_main1/AE2015/bihar.html
http://eci.nic.in/eci_main1/AE2015/Shedule_Bihar/Home.htm