बाबू लाल गौर

प्रश्न-हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर का निधन हो गया। वह किस राज्य से संबंधित थे?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) आंध्र प्रदेश
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2019 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर का 89 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से निधन हो गया।
  • भारतीय जनता पार्टी से संबंधित श्री गौर अगस्त, 2004 से नवंबर, 2005 तक मुख्यमंत्री रहे।
  • गौरतलब है कि श्री गौर गोवा मुक्ति आंदोलन में भी सम्मिलित हुए थे।
  • गौरतलब है कि यह भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य थे, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वर्ष 1930 को हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें
https://www.businesstoday.in/current/economy-politics/former-mp-cm-babulal-gaur-dies-at-89-after-prolonged-illness/story/374102.html
https://www.indiatoday.in/india/story/former-madhya-pradesh-cm-babulal-gaur-dies-at-89-1586261-2019-08-21
https://timesofindia.indiatimes.com/india/former-mp-cm-babulal-gaur-dead/articleshow/70763479.cms