बाबा गुरुनानक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय

प्रश्न-13 जुलाई, 2019 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाबा गुरुनानक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस विश्वविद्यालय की आधारशिला पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान रहमान ने रखी।
(b) यह विश्वविद्यालय सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरूनानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब में स्थापित किया जाएगा।
(c) इसकी स्थापना 10 एकड़ भूमि में की जाएगी।
(d) इस विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सर्वप्रथम वर्ष 2003 में पंजाब प्रांत की परवेज इलाही सरकार ने तैयार किया था।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 जुलाई, 2019 को पंजाब (पाकिस्तान) के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाबा गुरुनानक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।
  • यह विश्वविद्यालय सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरुनानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब में स्थापित किया जाएगा।
  • इन विश्वविद्यालय की निर्माण लागत राशि 258 करोड़ रुपये से अधिक होगी।
  • इसकी स्थापना 10 एकड़ भूमि में की जाएगी।
  • इस विश्वविद्यालय के निर्माण की मांग सिख समुदाय पहले से ही कर रहा था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.firstpost.com/world/foundation-stone-of-baba-guru-nanak-international-university-laid-in-pakistans-nankana-sahib-district-6988221.html