बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2018

Multidimensional Poverty

प्रश्न-20 सितंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा जारी ‘वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2018’ के अनुसार, विश्व में बहुआयामी गरीबी की स्थिति में जीवनयापन कर रहे लोगों की संख्या के संदर्भ में विश्व का शीर्ष देश कौन है?
(a) नाइजीरिया
(b) इथियोपिया
(c) पाकिस्तान
(d) भारत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा ‘ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल’ (OPHI : Oxford Poverty & Human Development Initiative) द्वारा ‘वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक, 2018’ (Global Multi-dimensional Poverty Index, 2018) जारी किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि पहला वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक ‘मानव विकास रिपोर्ट’ (HDR) के साथ वर्ष 2010 में प्रकाशित हुआ था।
  • वर्ष 2018 को यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 105 देशों में चरम गरीबी (Acute Poverty) की स्थिति का मापन करता है।




  • यह 105 देश विश्व की 5.7 बिलियन जनसंख्या (वैश्विक जनसंख्या का 77%) का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में विश्व के 105 देशों में 1.34 बिलियन (23%) लोग बहुआयामी गरीबी की स्थिति में है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के सभी विकासशील क्षेत्रों में गरीबी के मामले देखे गए हैं, परंतु विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका तथा दक्षिण एशिया में यह चरम स्थिति में है।
  • बहुआयामी गरीबी की स्थिति में जीवनयापन कर रहे 83% लोग (लगभग 1.1 बिलियन जनसंख्या) या तो उप-सहारा अफ्रीका में या दक्षिण एशिया में निवासरत हैं।
  • बहुआयामी गरीबी की स्थिति वाले लोगों में लगभग आधी (49.9%) संख्या 0-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की है।
  • वर्ष 2015-16 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में बहुआयामी गरीबी की स्थिति में जीवनयापन कर रहे लोगों की सर्वाधिक संख्या (लगभग 364 मिलियन) भारत में है।




  • यद्यपि पिछले 10 वर्षों में भारत की गरीबी दर (Poverty rate) 55% से घटकर 28% तक पहुंच गई है, फिर भी भारत गरीबों की संख्या के संदर्भ में शीर्ष पर है।
  • भारत के पश्चात बहुआयामी गरीबी की स्थिति वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या के संदर्भ में अन्य प्रमुख देशों का क्रम निम्नवत है-(i) नाइजीरिया (97 मिलियन), (ii) इथियोपिया (86 मिलियन), (iii) पाकिस्तान (85 मिलियन) तथा (iv) बांग्लादेश (67 मिलियन)।
  • वर्ष 2015-16 के भारत के जिला-स्तरीय आंकड़ों के अनुसार, देश का सबसे गरीबी जिला (Poorest district) अलिराजपुर (मध्य प्रदेश) है, जहां 76.5% लोग गरीब हैं।

[सौरभ मेहरोत्रा]

संबंधित लिंक…
https://ophi.org.uk/research/multidimensional-poverty/
http://hdr.undp.org/en/2018-MPI</a