बर्मिंघम भारतीय फिल्म महोत्सव, 2019

Birmingham Indian Film Festival 2019
प्रश्न-जुलाई, 2019 में किस भारतीय महिला फिल्मकार को उनकी पहली फीचर फिल्म ‘सर’ के लिए ब्रिटेन में बर्मिंघम भारतीय फिल्म महोत्सव में ‘ऑडियंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया?
(a) दीपा मेहता
(b) एकता कपूर
(c) रीमा दास
(d) रोहेना गेरा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में भारतीय महिला फिल्मकार (निर्देशक) रोहेना गेरा को उनकी पहली फीचर फिल्म ‘सर’ के लिए ब्रिटेन में ‘बर्मिंघम भारतीय फिल्म महोत्सव’ (BIFF) में ‘ऑडियंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने वर्ग विभाजन से परे रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है।
  • BIFF के 5 वें संस्करण का शुभारंभ अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘‘आर्टिकल 15’’ से हुआ।
  • जबकि समापन रितेश बत्रा की फिल्म ‘‘फोटोग्राफ’’ से हुआ।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://sampad.org.uk/event/full-line-up-for-birmingham-indian-film-festival-2019/

https://www.newsbharati.com/Encyc/2019/7/5/Rohena-Gera-BIFF-Audience-Award.html