बट्टिकलोआ हवाई अड्डा

Batticaloa airport to be developed as an international airport
प्रश्न-श्रीलंका सरकार भारत की सहायता से बट्टिकलोआ हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करेगी। यह हवाई अड्डा किस वर्ष स्थापित किया गया था?
(a) 1958
(b) 1962
(c) 1970
(d) 1975
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 29 दिसंबर, 2019 को श्रीलंका के पर्यटन और विमानन मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा ने जानकारी प्रदान की कि श्रीलंका सरकार भारत की सहायता से बट्टिकलोआ हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करेगी।
  • यह हवाई अड्डा वर्ष 1958 में स्थापित किया गया था।
  • युद्ध की स्थिति के कारण श्रीलंकाई वायुसेना ने वर्ष 1983 में इस हवाई अड्डे को अपने अधिकार में ले लिया और इसका उपयोग एक बेस के रूप में किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.colombopage.com/archive_19B/Dec29_1577639453CH.php