बजरंग पूनिया

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सत्य कथन का चयन करें-

  1. नवंबर, 2018 में बजरंग पूनिया 65 किग्रा. भार वर्ग में दुनिया के शीर्ष पहलवान बन गए।
  2. 2018 में संपन्न राष्ट्रमंडल एवं एशियन खेल में बजरंग ने स्वर्ण पदक जीता था।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों
    (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर-(c)
    संबंधित तथ्य
  • 10 नवंबर, 2018 को भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा. भार वर्ग में विश्व में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • बजरंग पूनिया वर्तमान सत्र में पांच पदक जीतकर यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. (United World Wrestling) की सूची में 96 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • बजरंग पूनिया ने इस सत्र में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक एवं विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक सहित कुल पांच पदक जीता।
  • गौरतलब है कि बजरंग पूनिया को वर्ष 2015 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • क्यूबा के एलेजांडो एनरिक टोबियर 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • रेसलर पूजा ढांडा महिलाओं के 57 किग्रा. भार वर्ग में छठें स्थान पर एवं रितु फोगाट 10वें स्थान पर हैं।

लेखक-अनुज तिवारी

संबंधित लिंक…
http://www.espn.in/wrestling/story/_/id/25232671/indian-wrestler-bajrang-punia-becomes-world-no1-65kg-category
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/wrestling/bajrang-punia-becomes-world-number-one-in-65kg/articleshow/66567523.cms