फोर्ब्स-वर्ल्ड बेस्ट बैंक-2019

The World's Best Banks 2019

प्रश्न-हाल ही में जारी फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट बैंक, 2019 की सूची के अनुसार भारत का नंबर एक बैंक है-
(a) आई.सी.आई.सी.आई बैंक
(b) आई.डी.एफ.सी.बैंक
(c) एच.डी.एफ.सी.बैंक
(d) डी.बी.एस.बैंक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में फोर्ब्स द्वारा ग्राहक सेवाओं और तकनीकी प्रगति के संदर्भ में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंक, 2019 की पहली सूची जारी की गई।
  • फोर्ब्स ने यह सर्वेक्षण विश्व के कुल 23 देशों के सर्वश्रेष्ठ बैंकों की गुणवत्ता के आधार पर किया है।
  • इस सूची में भारतीय बैंकों में शीर्ष स्थान निजी क्षेत्र के बैंक ‘एच.डी.एफ.सी. बैंक’ को प्राप्त हुआ, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ को 11 वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • सर्वेक्षण में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक को दूसरा, डी.बी.एस. बैंक को तीसरा, कोटक महिंद्रा को चौथा तथा आई.डी. एफ.सी. बैंक को पांचवा स्थान हुआ।
  • इस सूची में छठवें से दसवें स्थान पर स्थित बैंक हैं क्रमशः सिंडिकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, विजया बैंक और एक्सिस बैंक।
  • यह सर्वेक्षण शोध बाजार अनुसंधान फर्म ‘स्टेटिस्टा’ की मदद से किया गया है। फोर्ब्स ने 23 देशों के सर्वश्रेष्ठ बैंकों को मापने के लिए इस फर्म के साथ भागीदारी की थी।
  • यह सर्वेक्षण ग्राहकों की संतुष्टि से संबंधित बैंकों की पांच विशेषताओं यथा विश्वास, डिजिटल सेवाओं, वित्तीय सलाह, ग्राहक सेवा तथा नियमों और शर्तों पर आधारित है।
  • उल्लेखनीय है कि एच.डी.एफ.सी. बैंक की भारत में स्थापना अगस्त, 1994 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है तथा इसके वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य पुरी हैं।

लेखक-गजेंद्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.forbes.com/worlds-best-banks/#7f4f9e561295
https://www.forbes.com/companies/indian-bank/#34e2525a21ab