फेसबुक ने ग्रोकस्टाईल का अधिग्रहण किया

प्रश्न-8 फरवरी, 2019 को फेसबुक ने ग्रोकस्टाईल के अधिग्रहण की घोषणा की। ग्रोकस्टाईल संबंधित है/हैं-
(a) फर्नीचरों के खरीद हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से
(b) शिक्षण हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से
(c) मैसेजिंग हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से
(d) (a) एवं (b) दोनों से
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 फरवरी, 2019 को फेसबुक ने सैन फ्रांसिस्को (USA) के स्टार्ट-अप कंपनी ग्रोकस्टाईल (Grokstyle) के अधिग्रहण की घोषणा की।
  • ग्रोकस्टाईल एक दृश्य खरीददारी (Visual Shopping) स्टार्ट-अप कंपनी है।
  • ग्रोकस्टाईल स्टार्ट-अप उपयोगकर्ताओं को फर्नीचरों के खरीद हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकी के प्रयोग द्वारा सहायता करता है।
  • फेसबुक ने अधिग्रहण राशि का खुलासा नहीं किया है।
  • इस अधिग्रहण के पश्चात फेसबुक की कृत्रिम बुद्धिमत्ता संबंधी क्षमताओं में वृद्धि होगी।

लेखक-ललिन्द्र कुमार

संबंधित लिंक भी देखें…

http://fortune.com/2019/02/08/facebook-ai-artificial-intelligence-shopping-grokstyle-acquisition/

https://www.bloomberg.com/news/articles/2019-02-08/facebook-acquires-visual-shopping-startup-to-bolster-ai-work