फेड कप, 2018

fed cup 2018

प्रश्न-फेड कप, 2018 का खिताब किसने जीता है?
(a) चेक गणराज्य
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) रूस
(d) बेल्जियम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • लॉन टेनिस में महिला वर्ग की सबसे प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता फेड कप (Fed Cup) के 56वें संस्करण का फाइनल 10-11 नवंबर, 2018 के मध्य प्राग, चेक गणराज्य में संपन्न हुआ।
  • फाइनल में चेक गणराज्य ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 3-0 से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीता।
  • उल्लेखनीय है कि चेक गणराज्य ने यह खिताब 11वीं बार जीता है।




  • चेक गणराज्य की कप्तान पेत्र पाला, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका की कप्तान कैथी रिनाल्डी थीं।
  • सर्वाधिक 18 बार इस प्रतियोगिता का खिताब यू.एस.ए. ने जीता है।
  • इस प्रतियोगिता को वर्ष 1995 तक फेडरेशन कप के रूप में जाना जाता था।

संबंधित लिंक…
https://www.fedcup.com/
https://www.fedcup.com/en/news/242986.aspx