फीफा U17 विश्व कप-2015

FIFA U-17 World Cup-2015

प्रश्न-फीफा U17 विश्व कप-2015 का खिताब किसने जीता?
(a) नाइजीरिया
(b) मैक्सिको
(c) माली
(d) बेल्जियम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2015 के मध्य फीफा U-17 विश्व कप का आयोजन चिली में किया गया।
  • 8 नवंबर, 2015 को खेले गए फाइनल मैच में नाइजीरिया ने माली को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता।
  • जबकि तीसरा व चौथा स्थान क्रमशः बेल्जियम व मैक्सिको ने प्राप्त किया।
  • प्रतियोगिता में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले नाइजीरिया के विक्टर ओसीमेन को गोल्डन बूट का पुरस्कार प्रदान किया है।
  • प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी केलेची नाकाली (नाइजीरिया) को गोल्डन बाल का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सैमुअल डियारा (माली) को गोल्डन ग्लव पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • टूर्नामेंट का फेयर प्ले अवार्ड इक्वाडोर को प्रदान किया गया।
  • टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली 24 टीमों के मध्य कुल 52 मैच खेले गये।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fifa.com/u17worldcup/index.html
http://www.fifa.com/u17worldcup/news/y=2015/m=11/news=nigeria-head-african-party-in-chile-2732150.html
http://www.fifa.com/u17worldcup/news/y=2015/m=11/news=osimhen-and-nigeria-the-big-winners-2731560.html