फीफा फुटबॉल विश्व में सर्वाधिक गोल स्कोरर खिलाड़ी

प्रश्न-18 जून, 2019 को किस फुटबॉल खिलाड़ी ने फीफा फुटबॉल विश्व में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया?
(a) सैम केर
(b) मार्ता डा सिल्वा
(c) फारमिगा
(d) लूसिया अमांडा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 जून, 2019 को ‘पेले इन स्कर्ट’ के नाम से मशहूर ब्राजीली फुटबॉलर मार्ता डा सिल्वा फीफा फुटबॉल विश्व कप (पुरुष/महिला) में सर्वाधिक 17 गोल करने वाली पहली फुटबॉलर बन गईं।
  • मार्ता ने फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप ‘सी’ के एक मैच में इटली के खिलाफ गोल कर यह असाधारण उपलब्धि प्राप्त की।
  • मार्ता महिला या पुरुष वर्ग में पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी भी हैं।
  • इस उपलब्धि से मार्ता, बायर्न म्यूनिख और लाजियो के पूर्व स्ट्राइकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के बाद विश्व कप में गोल करने वाले खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई।
  • मार्ता, फीफा द्वारा सबसे ज्यादा 6 बार सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर चुनी गईं।
  • मार्ता ने ब्राजील के लिए 146 मैचों में कुल 112 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://sportstar.thehindu.com/football/fifa-womens-world-cup-2019-marta-brazil-highest-goal-scorer-17-goals-italy-match-news-latest/article28068413.ece
https://www.aljazeera.com/news/2019/06/fifa-women-world-cup-2019-moments-190619093049154.html