फीफा टीम ऑफ द ईयर, 2019

FIFA rankings

प्रश्न-19 दिसंबर, 2019 को फुटबॉल की सर्वोच्च नियामक संस्था ‘फीफा’ ने पुरुष फुटबॉल टीम की रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) बेल्जियम लगातार दूसरी बार इस रैंकिंग में शीर्ष पर है।
(b) इस रैंकिंग में फ्रांस दूसरे स्थान पर है।
(c) रैंकिंग में ब्राजील तीसरे स्थान पर है।
(d) इस रैंकिंग में भारत 105वें स्थान पर है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 दिसंबर, 2019 को फुटबॉल की सर्वोच्च नियामक संस्था ‘फीफा’ पुरुष फुटबॉल टीम की रैंकिंग जारी की।
  • बेल्जियम को लगातार दूसरी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम (फीफा टीम ऑफ द ईयर) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इससे पूर्व बेल्जियम को वर्ष 2018 और 2015 में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • जारी फीफा विश्व रैंकिंग्स में बेल्जियम 1765 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
  • फ्रांस 1733 अंकों के साथ दूसरे और ब्राजील 1712 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • इंग्लैंड 1661 अंकों के साथ चौथे और 1645 अंकों के साथ उरुग्वे 5वें स्थान पर है।
  • एशियाई चैंपियन कतर को मूवर ऑफ द ईयर, 2019 पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • कतर विश्व कप, 2022 का आयोजन करेगा।
  • कतर फीफा रैंकिंग में 1396 अंकों के साथ 55वें स्थान पर है।
  • भारत इस रैंकिंग में 1187 अंकों के साथ 108वें स्थान पर है।
  • 13 दिसंबर, 2019 को फीफा महिला फुटबॉल टीम की रैंकिंग जारी की गई।
  • महिला फुटबॉल टीम की रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका 2174 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
  • 2078 अंकों के साथ जर्मनी दूसरे और 2035 अंकों के साथ नीदरलैंड्स तीसरे स्थान पर है।
  • भारत महिला फुटबॉल टीम रैंकिंग में 1432 अंकों के साथ 57वें स्थान पर है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fifa.com/fifa-world-ranking/news/belgium-crowned-team-of-the-year-qatar-2019-s-biggest-climber
https://www.fifa.com/fifa-world-ranking/ranking-table/men/
https://sportstar.thehindu.com/football/fifa-rankings-india-static-at-108-but-lost-11-places-in-2019/article30350148.ece