फिलीप जोएल ह्यूज

प्रश्न-फिलीप ह्यूज के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-
(i) फिलीप ह्यूज की मृत्यु बाउंसर गेंद लगने से हुई।
(ii) बाउंसर गेंद से मृत्यु का क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मामला है।
(iii) यह दुर्घटना शीन एबॉट द्वारा फेंकी गई बाउंसर गेंद से हुई।
(iv) ह्यूज आई.पी.एल. में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
(v) इन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच श्रीलंका के विरुद्ध खेला था।
इनमें से कौन-से कथन सही हैं:-

(a) i, ii, iii, v
(b) iii, iv, v
(c) i, ii, iv, v
(d) i, ii, iii, iv
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज (Phillip Joel Hughes) का 27 नवंबर, 2014 को सिडनी में निधन हो गया।
  • निधन से दो दिन पूर्व 25 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए ह्यूज को न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज शीन एबॉट (Sean Abbott) की एक बाउंसर गेंद से सिर पर चोट लगी थी।
  • चोट के चलते दिमाग में रक्त पहुंचाने वाली मुख्य रक्तवाहिनी कशेरूका धमनी क्षतिग्रस्त हो गई।
  • इससे उनके दिमाग में रक्त स्राव हो गया और वह कोमा में चले गए और दो दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।
  • उल्लेखनीय है कि ह्यूज चोट लगने के पूर्व 63 रन पर खेल रहे थे।
    फिलिप ह्यूज के अंतर्राष्ट्रीय कैरियर के आंकड़े इस प्रकार हैं-
  •                        मैच     पारी         रन     उच्चतम     औसत स्कोर
    टेस्ट                26       49        1535        160           32.65
    एकदिवसीय     25       24         826        138           35.91
    ट्वेंटी- 20          1          1            6             6             6.00
  • ह्यूज ने टेस्ट मैचों में 3 एवं एकदिवसीय मैचों में 2 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाए थे।
  • ह्यूज अंतर्राष्ट्रीय प्रथम पदार्पण
  • टेस्ट द. अफ्रीका के विरुद्ध जोहांसबर्ग में (वर्ष 2009)
  • एकदिवसीय-श्रीलंका के विरुद्ध मेलबर्न में (वर्ष 2013)
  • एकमात्र ट्वेंटी-20- पाकिस्तान के विरुद्ध दुबई में (वर्ष 2014)
  • ह्यूज अंतर्राष्ट्रीय आखिरी मैच-
  • टेस्ट-इंग्लैंड के विरुद्ध लार्ड्स में (वर्ष 2013)
  • एकदिवसीय-पाकिस्तान के विरुद्ध आबू धाबी में (वर्ष 2014)
  • ध्यातव्य है कि बाउंसर गेंद से मृत्यु का यह क्रिकेट इतिहास में दूसरा मामला है।
  • इससे पूर्व 1870 में इंग्लिश लीग क्रिकेट में युवा तेज गेंदबाज जॉन प्लैट्स की गेंद का शिकार जॉर्ज समर्स हुए थे।
  • लॉर्ड्स के मैदान पर गेंद समर्स के सिर पर लगी थी और चार दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।
  • वर्ष 1998 में दिल्ली के बल्लेबाज रमन लांबा बांग्लादेश की लीग में खेलने गए थे।
  • ढाका में अबाहानी क्रीरा चक्र की ओर से खेलते हुए एक मैच के दौरान मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाज मेहराब हुसैन द्वारा हिट की गई एक गेंद उनके माथे पर लगी और हैमरेज के कारण वह कोमा में चले गए।
  • बिना हेलमेट के शार्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे लांबा की तीन दिन बाद मृत्यु हो गई थी।
  • बाउंसर गेंद के चलते ही भारतीय क्रिकेटर नॉरी कांट्रेक्टर के क्रिकेट कॅरियर का अंत हो गया था।
  • वर्ष 1961-62 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध शृंखला में बाराबडोस के विरुद्ध खेलते हुए चार्ली ग्रिफिथ की एक बाउंसर गेंद उनके सिर के पीछे लगी थी।
  • चोट के चलते उनके सिर की हड्डी टूट गई थी और उन्हें बचाने के लिए उनका आपरेशन करना पड़ा था।
  • ऐसे ही एक बाउंसर गेंद का शिकार न्यूजीलैंड के क्रिकेटर इवेन जॉन चैटफील्ड हुए थे और उनकी मौत होते-होते बची।
  • 1974-75 सत्र में इंग्लैंड के विरुद्ध एक मैच के दौरान पीटर लीवर की गेंद चैटफील्ड के माथे पर लगी थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.icc-cricket.com/news/2014/media-releases/83211/icc-statement-on-passing-of-phillip-hughes
http://www.espncricinfo.com/australia/content/player/272364.html
http://en.wikipedia.org/wiki/Phillip_Hughes
http://en.wikipedia.org/wiki/George_Summers_(cricketer)
http://www.rediff.com/cricket/report/phil-hughes-critical-injuries-on-the-cricket-field-kumble-lamba-gatting-contractor/20141125.htm
http://www.espncricinfo.com/india/content/player/30745.html
http://www.espncricinfo.com/india/content/player/27667.html
http://en.wikipedia.org/wiki/Ewen_Chatfield
http://en.wikipedia.org/wiki/Charlie_Griffith