प्रो.एस.पी. गांगुली को मिला मैक्सिको का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रश्न-वह प्रथम भारतीय जिन्हें हाल ही में मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मैक्सिकन ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल’ से सम्मानित किया गया?
(a) प्रो.एस. पी. गांगुली
(b) बेंकैया नायडू
(c) शेखर सी. मांडे
(d) सुमित्रा महाजन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 नवंबर, 2018 को भारतीय शिक्षाविद् प्रो. एस.पी. गांगुली (श्यामा प्रसाद गांगुली) को मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘मैक्सिकन ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल’’ से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रोफेसर गांगुली पहले भारतीय हैं।
  • मैक्सिको की राजदूत मेलबा प्रिया ने उन्हें सुनहरे पीले रंग के प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया।
  • प्रो. गांगुली को यह पुरस्कार स्पेनिश भाषा और मैक्सिकन संस्कृति के अध्ययन और प्रसार में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु दिया गया।
  • गौरतलब है कि प्रो. एस.पी. गांगुली एक Hispanist हैं जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पांच बार स्पेनिश और लैटिन अमेरिकी अध्ययन केंद्र का प्रतिनिधित्व किया है।

संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/news-ians/mexico-s-highest-honour-for-indian-academic-118112000713_1.html
http://www.byscoop.com/2018/11/23/former-jnu-professor-s-p-ganguly-wins-mexicos-highest-civilian-honour/