प्रश्न-हाल ही में संपन्न प्रो कबड्डी लीग, 2018-19 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) गुजरात फॉरच्युनजाइंटस
(b) यूपी योद्धा
(c) बेंगलुरू बुल्स
(d) पटना पाइरेट्स
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- भारतीय पेशेवर प्रो कबड्डी लीग का छठां संस्करण संपन्न। (7 अक्टूबर, 2018-5 जनवरी, 2019)
- टाइटिल प्रायोजक-विवो (Vivo) और प्रशासक (एस) मशाल स्पोर्टस।
- इस बार लीग में 12 टीमों ने भाग लिया।
- 5 जनवरी को फाइनल सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम मुंबई में संपन्न हुआ।
- फाइनल में बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात फॉरच्युन जाइंट्स को 38-33 से पराजित कर पहली बार इस लीग का खिताब जीत लिया।
- गुजरात फॉरच्युनजाइंट्स लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी।
- बेंगलुरू बुल्स के कप्तान रोहित कुमार और गुजरात फॉरच्युनजाइंट्स के कप्तान सुनील कुमार थे।
- बेंगलुबुल्स के पवन कुमार सेहरावता को सीजन-6 का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable-Player) चुना गया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें… https://en.wikipedia.org/wiki/2018%E2%80%9319_Pro_Kabaddi_League_season