प्रवासी पक्षियों की सामूहिक मौत

प्रश्न-हाल ही में किस झील में सामूहिक रूप से प्रवासी पक्षियों की मौत हुई है।
(a) सांभर झील
(b) चिल्का झील
(c) पुलीकट झील
(d) रुद्र सागर झील
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान द्वारा 19 नवंबर, 2019 को जारी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के साँभर झील में 1800 से अधिक पक्षियों की मौत एवियन बाटुलिज्म बीमारी के कारण हुई।
  • बाटुलिज्म बीमारी एक तंत्रिका मांसपेशीय बीमारी है, जो क्लास्ट्रीडियम बाटुलिन द्वारा प्रजनन के दौरान उत्पादित विष बाटुलिनम विष, जो एक प्राकृतिक विष है, के कारण होती है।
  • क्लास्ट्रीडियम बाटुलिन एक जीवाणु है जो एक कोशिकीय जीव एवम् कोशिका में केंद्रक का अभाव होता है।
  • जीवाणु बाटुलिन जीवाणु मिट्टी, नदी, झील, समुद्र आदि में पाया जाता है।
  • जीवाणु से उत्पादित विष पक्षियों के Neuromasular तंत्र को प्रभावित करता है। जिससे कि पक्षी पक्षाघात (Paralysis) का शिकार होकर मर जाते हैं।
  • मानव एवम् पशुओं में बाटुलिज्म A, B एवम् E के द्वारा तथा पक्षियों में (C) उत्तरदायी होता है।
  • 1900 के दशक से ही यह विष पक्षियों के मौत का मुख्य कारण रहा है।
  • भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान, बरेली द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पक्षियों के सामूहिक मौत का मुख्य कारण-

(i) मानसून की अच्छी बरसात के होने से झील की अधिक क्षेत्रफल में जल का प्रसार

(ii) वातावरण का औसत तापमान 21o C तथा झील का pH मान 7.4 से 9.84 के बीच रहा जो जीवाणु के पनपने हेतु अनूकूल वातावरण निर्मित किया।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.firstpost.com/tech/science/over-a-thousand-migratory-birds-found-mysteriously-dead-in-rajasthans-sambhar-lake-7644061.html